सोमवार, 23 नवम्बर 2026 लाइव टीवी
Breakingताज़ा खबर
23 साल के यश पाटिल की बड़ी कामयाबी, Palo Alto Networks खरीदेगी Applied Compute को 4.5 अरब डॉलर में नेपाल में दो इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के लाइसेंस रद्द, नवीनीकरण शुल्क न देने पर NTA की कार्रवाई इटानगर में NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का उद्घाटन, पूर्वोत्तर की आठों SDRF को मिलेगी ट्रेनिंग नेपाल NPL 2026 फाइनल: सुदूरपश्चिम रॉयल्स ने लुंबिनी लायंस को 10 विकेट से हराया मधेश के नए मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव ने ली शपथ, 30 दिन में विश्वास मत जरूरी नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण ने 9 इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को 15 दिन में बकाया चुकाने का नोटिस दिया यूपी SDMA ने आपदा प्रबंधन रिसर्च प्रस्ताव की तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाई नेपाल NPL में आठ फ्लडलाइट मैदानों की योजना का दावा, CAN की आधिकारिक पुष्टि बाकी 23 साल के यश पाटिल की बड़ी कामयाबी, Palo Alto Networks खरीदेगी Applied Compute को 4.5 अरब डॉलर में नेपाल में दो इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के लाइसेंस रद्द, नवीनीकरण शुल्क न देने पर NTA की कार्रवाई इटानगर में NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का उद्घाटन, पूर्वोत्तर की आठों SDRF को मिलेगी ट्रेनिंग नेपाल NPL 2026 फाइनल: सुदूरपश्चिम रॉयल्स ने लुंबिनी लायंस को 10 विकेट से हराया मधेश के नए मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव ने ली शपथ, 30 दिन में विश्वास मत जरूरी नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण ने 9 इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को 15 दिन में बकाया चुकाने का नोटिस दिया यूपी SDMA ने आपदा प्रबंधन रिसर्च प्रस्ताव की तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाई नेपाल NPL में आठ फ्लडलाइट मैदानों की योजना का दावा, CAN की आधिकारिक पुष्टि बाकी
भारत

नौतनवा में मतदाता जागरूकता को लेकर SDM और व्यापार मंडल की बैठक, छूटे लोगों का बनेगा निर्वाचन कार्ड

नौतनवा (महराजगंज)। आगामी चुनाव को देखते हुए क्षेत्र के सभी पात्र नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहने देने के उद्देश्य से गुरुवार को नौतनवा में SDM महोदय एवं नौतनवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्र के ऐसे लोगों को चिह्नित करने और उनका निर्वाचन कार्ड बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है। इसके लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से गांव-मोहल्लों और बाजार क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र लोगों को जागरूक करने की अपील की गई।

बैठक में SDM महोदय के साथ नौतनवा नगर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल, युवा जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौतम जोशी, महामंत्री अमर सिंह, कोषाध्यक्ष उदय प्रताप श्रीवास्तव, किशोर मद्देशिया जी सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नौतनवा में SDM और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक की दूसरी तस्वीर
मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग।

बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहे। इसके लिए व्यापार मंडल के सहयोग से अभियान को जोर-शोर से आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

स्थान: नौतनवा न्यूज़ महराजगंज न्यूज़

शेयर करें:WhatsAppXTelegram

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *