बुधवार, 11 नवम्बर 2026 लाइव टीवी
Breakingताज़ा खबर
बिहार में महंगाई भत्ता बढ़ा: 7वें वेतनमान में 63%, 5वें-6वें में भी संशोधन यूपी में पराली से कमाई की पहल: 40 बायोगैस संयंत्र चालू, 78 और प्रस्तावित नेपाल के रुपन्देही में पटाखों पर 7 लोग हिरासत में, भैलो कार्यक्रम में एक घायल दीपावली के तीन दिनों में UP-112 ने 2.05 लाख लोगों तक पहुंचाई मदद, लखनऊ में 4,849 कॉल सोनिया गांधी की किताब में अन्ना आंदोलन पर दावा, BJP-RSS के समर्थन का आरोप प्रयागराज में 10 MW डेटा सेंटर की तैयारी, Airtel Nxtra लगाएगी ₹220 करोड़ वाराणसी में ₹150 करोड़ की टेक्सटाइल यूनिट शुरू, 1,000 युवाओं को रोजगार की उम्मीद नेपाल में सड़क हादसों का चिंताजनक आंकड़ा: शुरुआती दिनों में 53 मौतें, 835 लोग घायल बिहार में महंगाई भत्ता बढ़ा: 7वें वेतनमान में 63%, 5वें-6वें में भी संशोधन यूपी में पराली से कमाई की पहल: 40 बायोगैस संयंत्र चालू, 78 और प्रस्तावित नेपाल के रुपन्देही में पटाखों पर 7 लोग हिरासत में, भैलो कार्यक्रम में एक घायल दीपावली के तीन दिनों में UP-112 ने 2.05 लाख लोगों तक पहुंचाई मदद, लखनऊ में 4,849 कॉल सोनिया गांधी की किताब में अन्ना आंदोलन पर दावा, BJP-RSS के समर्थन का आरोप प्रयागराज में 10 MW डेटा सेंटर की तैयारी, Airtel Nxtra लगाएगी ₹220 करोड़ वाराणसी में ₹150 करोड़ की टेक्सटाइल यूनिट शुरू, 1,000 युवाओं को रोजगार की उम्मीद नेपाल में सड़क हादसों का चिंताजनक आंकड़ा: शुरुआती दिनों में 53 मौतें, 835 लोग घायल
टेक्नोलॉजीउत्तर प्रदेशविश्व

नेपाल में साइबर सुरक्षा अपडेट के बाद खुलने लगीं नेपाल की सरकारी वेबसाइटें——-रतन गुप्ता उप संपादक

वेबसाइट निर्माण में इस्तेमाल होने वाली ‘पीएचपी’ (PHP) प्रोग्रामिंग भाषा में सुरक्षा संबंधी खामियां सामने आने के बाद पिछले गुरुवार से बंद नेपाल की सरकारी वेबसाइटें अब फिर से खुलने लगी हैं।

फिलहाल नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, सीमा शुल्क विभाग, यातायात कार्यालय, भूमि राजस्व कार्यालय और नेपाल राष्ट्र बैंक सहित अधिकांश सरकारी वेबसाइटें फिर से संचालित होने लगी हैं।

साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने संबंधित संस्थाओं को पीएचपी का सुरक्षा अपडेट तत्काल लागू करने का निर्देश दिया था। साथ ही, ऐसा करने में असमर्थ संस्थाओं को अपनी वेबसाइटें अस्थायी रूप से बंद रखने की सलाह दी गई थी। इसी निर्देश के तहत नेपाल की सरकारी वेबसाइटें भी बंद कर दी गई थीं।

नेपाल सरकार के सॉफ्टवेयर विकास तथा संचालन केंद्र के अनुसार, सुरक्षा पैच लागू करने और परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक हजार से अधिक सरकारी वेबसाइटें तथा ऑनलाइन सेवाएं फिर से सामान्य रूप से संचालित होने लगी हैं। शेष सेवाओं को भी जल्द से जल्द बहाल करने के लिए केंद्र के कर्मचारी काम कर रहे हैं।

केंद्र के मुताबिक, इस कार्य को समय पर पूरा करने के लिए कर्मचारियों ने दशैं की छुट्टियों के दौरान भी लगातार काम किया

शेयर करें:WhatsAppXTelegram

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *